Kim Kardashian finally talks about Paris attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरिस लूट पर किम ने कहा कि वो मुझे गोली मारने वाले थे

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 12:49 PM (IST)
पेरिस लूट पर किम ने कहा कि वो मुझे गोली मारने वाले थे
रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां पेरिस लूट पर खुलकर सामने आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह हमला उनकी हत्या के इरादे से किया गया था। वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, कीपिंग अप विथ द कार्दशियनस के आगामी सत्र के प्रोमो में किम, कोल कर्दशियां और कॉर्टनी कदर्शियां अनुभवों को साझा करते नजर आईं। किम ने कहा, वे मुझे पीठ पर गोली मारने वाले थे। इस सोच पर मैं अब भी परेशान हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले अक्टूबर में किम को पेरिस में उनके अपार्टमेंट में बांधकर नकाबधारियों ने बंदूक की नोक पर 1 करोड़ डॉलर के गहने लूटे। इस घटना ने किम को हिलाकर रख दिया और इसके बाद से वह लोगों की नजरों और कुछ महीने सोशल मीडिया से भी दूर हो गईं।

[@ रिहाना की इस तस्वीर ने मचाया तहलका]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement