Kim Kardashian begins 2021 with plant-based diet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किम कार्दशियां ने 2021 की शुरुआत शाकाहारी आहार के साथ की

khaskhabar.com: रविवार, 10 जनवरी 2021 5:58 PM (IST)
किम कार्दशियां ने 2021 की शुरुआत शाकाहारी आहार के साथ की
लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने मांस और दूध से बने उत्पादों को त्याग दिया है। उन्होंने नए साल की शुरुआत शाकाहारी आहार से की है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने आध्यात्मिकता में भी गंभीरता दिखाई है। वह नियमित रूप से बाइबल स्टडी क्लास में भाग ले रही हैं। कथित तौर पर रैपर पति कान्ये वेस्ट के साथ तलाक ले रही रियलिटी टीवी स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने आहार परिवर्तन की घोषणा की। किम ने मांस के उत्पादन से भरे फ्रिज की एक तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ लिखा, "किसी ने सुना कि मैंने शाकाहार अपना लिया है।" उन्होंने बहन ख्लो कार्दशियां के साथ वर्कआउट सेशन की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह इस साल फिटनेस कार्यक्रम को गंभीरता से ले रही हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement