Jennifer Lopez adds another campaign to her list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गेस वॉच की ब्रांड एम्बेसडर बनीं जेनिफर

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 मार्च 2020 1:54 PM (IST)
गेस वॉच की ब्रांड एम्बेसडर बनीं जेनिफर
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज गेस वॉचेस के लिए एक वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपनी वापसी की है। गेस वॉचेस के मुख्य रचनात्मक अधिकारी पॉल मारसियानो द्वारा निर्देशित इस अभियान से जेनिफर दूसरी बार जुड़ी हैं, जिसे सांता मोनिका में फोटोग्राफर तातियाना गेरुसोवा ने फिल्माया है। इसके तमाम बेहतरीन कलरफूल कलेक्शन में जेनिफर और भी ज्यादा खूबसूरत व गलैमरस लग रही हैं। तस्वीरों में जेनिफर ब्रांड के मशहूर मॉडल लेडी फ्रॉन्टियर के हालिया संस्करण को पहन रखा है। इसकी खासियत यह है कि इसमें मिरर डायल लगे हुए हैं। घड़ी के 40 मिमी केस को गोल्ड, सिल्वर, व्हाइट, ब्लैक जैसे तमाम स्टोन्स से सजाया गया है। गेस वॉच के इस मॉडल का लुक बेहद ही शानदार है, जिसे कैजुअल वियर के साथ-साथ पार्टी में पहना जा सकता है। ब्रांड के साथ जुड़ने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जेनिफर ने कहा, "जब भी मैं किसी ब्रांड के साथ जुड़ती हूं, तो मैं हमेशा एक किरदार या भूमिका के बारे में सोचती हूं, जिसे मैं निभा सकूं। इस पूरे अभियान में मुझे मजा आया। यह (उनका लुक) सोफिया लॉरेन, अस्सी के दशक की मैडोना, साठ के दशक के किसी इतालवी फिल्म स्टार का एक मिश्रण है। इन किरदारों में समाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। इसे एक जीवंत रूप देने में कपड़ों और पूरी सेटिंग ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement