Jennifer Lawrence injured on Do not Look Up set-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेनिफर लॉरेंस 'डोंट लुक अप' के सेट पर हुईं घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 06 फ़रवरी 2021 5:04 PM (IST)
जेनिफर लॉरेंस 'डोंट लुक अप' के सेट पर हुईं घायल
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस अपनी नई फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग के दौरान कांच का टुकड़ा लगने से चोटिल हो गई हैं। अभिनेत्री लॉरेंस सह-कलाकार टिमोथे चालमेट के साथ एक सीन की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान यह घटना हुई। सेट पर किए गए एक नियंत्रित विस्फोट में लॉरेंस की पलक कट गई और खून बहने लगा। घटना के बाद शूटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। जेनिफर के अब सोमवार को सेट पर लौटने की उम्मीद है। 'डोंट लुक अप' स्टार्स लॉरेंस और लियोनार्दो डिकैप्रियो फिल्म में छोटे वैज्ञानिक के किरदार में हैं, जो यह पता लगाते हैं कि एक उल्का पिंड 6 महीने बाद पृथ्वी पर हमला करेगा। इसे बताने के लिए वे मीडिया से बात करते हैं, लेकिन उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता। इस नेटफ्ल्क्सि फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, जोनाह हिल और केट ब्लैंचेट भी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement