हॉलीवुड के स्टार कपल जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स फिलहाल पेरिस में एक-दूसरे के साथ कुछ खास पल बिता रहे हैं। वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, थेरॉक्स ने एनिस्टन के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर में यह जोड़ा बहुत खुश नजर आ रहा है। यह सेल्फी एक फैशन कार्यक्रम की है जिसमें इस जोड़े को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था।