Advertisement
कश्मीर को लेकर अपनी रुचि पर बोले हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक

क्युसैक ने अस्सी के दशक में अभिनय करना शुरू किया था। उन्होंने बेटर ऑफ डेड, से ऐनीथिंग, बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे, ग्रोसे पॉइंट ब्लैंक, हाई फिडेलिटी, 1408, इगोर, 2012 और द रेवेन जैसी कई फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की।
अभी वह साजिश थ्रिलर सीरीज 'यूटोपिया' के साथ डिजिटल दुनिया में आ रहे हैं।
8-एपिसोड की यह सीरीज दुनिया को बचाने के बारे में है। इतनी देरी से डिजिटल डेब्यू करने को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा कुछ ऑफर नहीं हुआ था कि मुझे लगे कि मैं वो करना चाहूता हूं। यह पहली बार ऐसा था कि मुझे ऐसा लगा कि करना चाहिए। जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं पूरे 8 ऐपिसोड पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाया। यह बहुत ही आश्चर्यजनक लेखन था।"
इस शो का प्रीमियर भारत में 25 सितंबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


