Harry Styles inspires Adam Lambert a lot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

एडम लैम्बर्ट को प्रेरित करते हैं हैरी स्टाइल्स

khaskhabar.com : गुरुवार, 09 जनवरी 2020 4:53 PM (IST)
एडम लैम्बर्ट को प्रेरित करते हैं हैरी स्टाइल्स
लॉस एंजिलिस। वन डायरेक्शन बैंड स्टार हैरी स्टाइल्स के कई ऐसे समर्पित प्रशंसक हैं, जिन्हें हैरी ने प्रेरित किया है, इनमें से एक गायक एडम लैम्बर्ट भी हैं। फिमेल फर्स्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, साफ तौर पर कहें तो हैरी का एडम पर गहरा प्रभाव है। उनका मानना है कि 'स्वीट क्रिएचर' के हिटमेकर बहुत ज्यादा 'कूल' हैं। साथ ही उन्होंने हैरी की इस बात की तारीफ की कि वह अपना काम खुद ही करते हैं।

उन्होंने कहा, "हैरी स्टाइल्स जो भी करते हैं, मुझे वह सबकुछ अच्छा लगता है, मेरी प्रतिक्रिया बस ऐसी रहती है कि वाह! यह सच में कितना 'कूल' है। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपना काम खुद करते हैं, जो मुझे काफी पसंद आता है, वह ढेर सारी ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते हैं, न ही लोगों को खुश करने में लगे रहते हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह, यह सब खुद के लिए कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनके रास्ते पर हूं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement