Fast and Furious 9 pushed to 2020-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के नौवें संस्करण की रिलीज टली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017 7:46 PM (IST)
फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के नौवें संस्करण की रिलीज टली
लॉस एंजेलिस। फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के नौवें संस्करण की रिलीज टल गई है, यह फिल्म पहले 2019 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 2020 में रिलीज होगी। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, यूनिवर्सल स्टूडियोज ने घोषणा की है कि ‘फास्ट एंड फ्यूरियस-9’ की रिलीज 19 अप्रैल 2019 के बजाय 10 अप्रैल 2020 को होगी। स्टूडियो ने रिलीज की तारीखों में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया है।
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस बदलाव के मद्देनजर क्या 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूूरियस-10’ की तारीख में कोई बदलाव हुआ है या नहीं हुआ है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement