Demi Lovato joins Will Ferrell in comedy Eurovision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमेडी ‘यूरोविजन’ में विल फेरेल के साथ दिखेंगी डेमी लोवाटो

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 2:23 PM (IST)
कॉमेडी ‘यूरोविजन’ में विल फेरेल के साथ दिखेंगी डेमी लोवाटो
लॉस एंजेल्स। गायिका डेमी लोवाटो (Demi Lovato) नेटफ्लिक्स के आगामी कॉमेडी फिल्म ‘यूरोविजन’ (Eurovision) में नजर आएंगी। वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता विल फेरेल ने एंड्रयू स्टीली के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लोवाटो को ‘होममेड’ केक साथ हैप्पी बर्थडे की मुबारकवाद दी। इस कॉमेडी फिल्म में फेरेल, रचेल मैकएडम्स और पियर्स ब्रासनन भी नजर आएंगे। यह लोवाटो की 2010 में आई ‘‘कैम्प रॉक 2 : द फाइनल जैम’’ के बाद पहली लाइव-एक्शन फिल्म होगी। ब्रासनन इस फिल्म में फेरेल के पिता की भूमिका में दिखेंगे।
इस फिल्म का निर्देशन डेविड डोबकिन कर रहे हैं, जिन्होंने ‘वेडिंग क्रैशर्स’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल इंग्लैंड और आइसलैंड में चल रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement