Dakota Johnson: My biggest lessons are from relationships-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिंदगी की बड़ी सीखें मुझे रिश्तों से मिली है : डकोटा जॉनसन

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 फ़रवरी 2021 12:54 PM (IST)
जिंदगी की बड़ी सीखें मुझे रिश्तों से मिली है : डकोटा जॉनसन
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने कहा कि जिंदगी में उन्हें कई बड़ी सीखें रिश्तों से मिली हैं, खासकर काम के क्षेत्र में रिश्तों से के बारे में जानकर उन्होंने कई चीजें सीखी हैं। अपनी अगली कॉमेडी ड्रामा 'आवर फ्रेंड' के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने एक उदाहरण के तौर पर कहा, "अपनी जिंदगी की कई बड़ी सीखें मुझे रिश्तों, खासकर काम के क्षेत्र में रिश्तों के बारे में जानने से मिली हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपनी इस फिल्म (आवर फ्रेंड) से जाना कि आपकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा आपके रिश्ते और आप इनके साथ किस तरह से पेश आते हैं, यही है।" 'आवर फ्रेंड' में डकोटा एक कैंसर मरीज की भूमिका में हैं। यह फिल्म पत्रकार मैथ्यु टिएग और उनकी पत्नी निकोल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिनमें टर्मिनल कैंसर के होने का पता लगता है। डकोटा फिल्म में निकोल के किरदार को निभा रही हैं।
यह फिल्म गेब्रिएला काउपर्थवेट द्वारा निर्देशित है, जिसमें केसी एफ्लेक और जेसन सेगल जैसे कलाकार भी हैं। पीवीआर पिक्च र्स द्वारा 12 फरवरी को भारत में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement