Comedian Kevin Barnett dead at 32-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:50 pm
Location
Advertisement

फॉक्स कॉमेडी श्रृंखला रेल के लिए मशहूर केविन बार्नेट का निधन

khaskhabar.com : बुधवार, 23 जनवरी 2019 5:59 PM (IST)
फॉक्स कॉमेडी श्रृंखला रेल के लिए मशहूर केविन बार्नेट का निधन
मेक्सिको सिटी। अमेरिकी हास्य कलाकार केविन बार्नेट का निधन हो गया है। वह 32 साल के थे।
फॉक्स कॉमेडी श्रृंखला रेल के लिए मशहूर केविन का मेक्सिको में अज्ञात कारणों से निधन हो गया।

साप्ताहिक ‘द लास्ट पॉडकास्ट’ ऑडियो डिजिटल की ओर ट्वीट कर कहा गया, ‘‘भारी दिल के साथ हम आपको केविन बार्नेट के निधन की सूचना देते हैं।’’

केविन का निधन उस समय हुआ है जब उनके कॉमेडी करियर ने रफ्तार पकड़ी ही थी। केविन ने हास्यकार लिल रेल हॉवरी और जॉश रेबिनविट्ज के साथ फॉक्स की टीवी श्रृंखला ‘रेल’ के सह-निर्माण और कार्यकारी निर्माण की भी जिम्मेदारी संभाली थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement