Cindy Crawfords son wants to go back to college-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वापस कॉलेज जाना चाहते हैं मॉडल प्रेसली गर्बर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 5:16 PM (IST)
वापस कॉलेज जाना चाहते हैं मॉडल प्रेसली गर्बर
लॉस एंजेलिस। सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड के बेटे व मॉडल प्रेसली गर्बर ने कहा कि वह वापस कॉलेज जाना चाहते हैं।प्रेसली ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ से कहा, ऐसा नहीं है कि मैं जल्द ही किसी भी समय वहां जा रहा हूं लेकिन निश्चित रूप से मेरे दिमाग में यह है। मैं वहां जाना चाहता था लेकिन फिर मैंने काम करना शुरू कर दिया। और, अब मुझे बहुत मजा आ रहा है। लाइमलॉइट में आने के बाद से प्रेसली डोल्स एंड गबाना, बरबरी, टॉमी हिलफिगर और बालमैन के लिए रैंपवॉक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मॉडल बहन काया के साथ यात्रा करने के कारण इस उद्योग में इतनी अच्छी तरह से जम गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement