Brad Pitt donates $1 mn to aid racial justice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:55 pm
Location
Advertisement

ब्रैड पिट ने नस्लभेदी न्याय के लिए 10 लाख डॉलर दान किए

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 जून 2020 1:32 PM (IST)
ब्रैड पिट ने नस्लभेदी न्याय के लिए 10 लाख डॉलर दान किए
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन के नक्शेकदम पर चलते हुए नस्लभेदी न्याय में सहायता के लिए 10 लाख डॉलर का दान किया है।

इससे पहले जेनिफर ने 10 लाख डॉलर का दान किया था।

'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, पिट ने नस्लभेदी न्याय संगठन को 10 लाख डॉलर का दान दिया है।

एंटरटेनमेंट टुनाइट के मुताबिक, एनिस्टन ने गुप्त रूप से कलर्स ऑफ चेंज सहित कई चैरिटीज को धनराशि दान की है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र डेली मिरर के मुताबिक, अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मिनियापोलिस (मिनेसोटा) में पुलिस हिरासत में हुई मौत से प्रभावित पिट ने भी इतनी ही धनराशि दान की है।

एक सूत्र ने कहा, "जेन की वजह से ब्रैड वास्तव में चैरिटी के काम में शामिल हैं और कहा कि वह उनके जितना ही दान करेंगे।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement