Amber Rose slept while intruder broke into her house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेत्री अंबर रोज के सोने के दौरान घर में घुसा शख्स, 4 घंटे तक...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 9:46 PM (IST)
अभिनेत्री अंबर रोज के सोने के दौरान घर में घुसा शख्स, 4 घंटे तक...
लॉस एंजेलिस। मॉडल एवं अभिनेत्री अंबर रोज जब अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थीं, तब उनके घर में एक शख्स घुस आया और वहां चार घंटों तक रहा। टीएमजेड डाट काम के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह जब अंबर सो रही थीं, तब एक शख्स उनकी रसोई की खिडक़ी तोडक़र उनके घर में घुस आया। सूत्रों के अनुसार, घर में रोज, उनकी मां, उनका बेटा, उनके सहायक और सुरक्षाकर्मी, सभी सो रहे थे। उनमें से किसी ने भी उस व्यक्ति के घुसने की आवाज नहीं सुनी। रोज ने बुधवार दोपहर को जब रसोई की टूटी खिडक़ी देखी, तब उन्हें किसी व्यक्ति के घर में घुसने के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति खिडक़ी तोडक़र घर में घुसते और कुछ घंटों बाद फरार होते दिखाई दे रहा है। टीएमजेड के मुताबिक, रोज ने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक की जांच में पाया गया है कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement