28 years old Hollywood singer dj avicii died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:22 am
Location
Advertisement

शराब बनीं हॅालीवुड के मशहूर सिंगर डीजे Avicii की मौत का कारण,,,

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 2:59 PM (IST)
शराब बनीं हॅालीवुड के मशहूर सिंगर डीजे Avicii की मौत का कारण,,,
28 साल की उम्र में हॅालीवुड के मशहूर सिंगर डीजे Avicii का निधन हो गया है।उनका असली नाम टिम बर्गलिंग था। शुक्रवार 20 अप्रैल को दोपहर उन्हें ओमान के मस्कट में उन्हें मृत पाया गया। उनकी पब्लिसिस्ट डायना बेरॅान ने बयान जारी कर इसकी जानाकारी दी। ज्यादा शराब पीने के कारण उन्हें पहले भी पेट संबंधी बीमारियों से जूझना पड़ा था।इतना ही नहीं उन्हें 2014 में गॅालब्लैडर और अपेन्डिक्स भी निकाला गया था। इसके कारण उन्होंने कई बाहर टूर पर जाना छोड़ दिया था।। मगर संगीत के प्रति उनका प्यार जारी रहा। उन्होंने स्टूडियो में म्यूजिक बनाने का अपना काम शुरू रखा। गौरतलब है कि उन्होंने एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड के साथ एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन जीता था। उनका सबसे बड़ा हिट 'Le7els' था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement