पंचायत ने फैसला सुनाया है कि कुंवारी लडकियां यहां मोबाइल नहीं रख सकती।
यदि कोई व्यक्ति किसी कुंवारी लडकी के पास मोबाइल पकडवाता है तो उस व्यक्ति
को पंचायत 200 रूपए का ईनाम देगी और जिस कुंवारी लडकी के पास से मोबाइल
मिलेगा उस पर 2100 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की
रिपोर्ट के अनुसार इस गांव के सरपंच का कहना है कि कुंवारी लडकियों को
मोबाइल रखने की क्या जरूरत है। संरपंच इंटरनेट को समय और पैसे की बर्बादी
मानते हैं। साथ ही उनका कहना है कि लडकियों को को अपना समय पढाई और अन्य
कामों में लगाना चाहिए। इस गांव में 2500 लोगों की आबादी है और सभी ने
पंचायत के इस फैसले का स्वागत किया है। गांव में यह प्रतिबंध 12 फरवरी को
लगाया।