Advertisement
यूट्यूब ने अपने टीवी ऐप पर क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया नया चैनल पेज

नया डिज़ाइन कंपनी के नए डेटा की पृष्ठभूमि में लॉन्च किया गया है जिसमें पता चला है कि शीर्ष क्रिएटर्स की संख्या में, जिन्हें अपना अधिकांश वॉच टाइम टीवी पर मिलता है, पिछले तीन वर्षों में 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
यूट्यूब के सीईओ, नील मोहन ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "दर्शक सब कुछ एक ही स्थान पर चाहते हैं, लाइव स्पोर्ट्स गेम से लेकर बीबीसी से लेकर खान अकादमी और निक्की ट्यूटोरियल तक। और वे यूट्यूब को उसी तरह देख रहे हैं जैसे हम पारंपरिक टीवी शो के लिए एक साथ बैठते थे - घर में सबसे बड़ी स्क्रीन पर दोस्तों और परिवार के साथ।"
कंपनी के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2023 तक कनेक्टेड टीवी पर यूट्यूब शॉर्ट्स के व्यूज 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं।
कंपनी ने यह भी कहा है कि विश्व स्तर पर दर्शक अब हर दिन अपने टीवी पर औसतन एक अरब घंटे से अधिक यूट्यूब कंटेंट देखते हैं।
इनसाइट्स, डेटा और एनालिटिक्स में वैश्विक अग्रणी नीलसन ने यूट्यूब को पूरे एक साल तक देखे जाने के समय के हिसाब से अमेरिका में नंबर एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बताया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


