Advertisement
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये दान देगी वीवो

इससे पहले भी वीवो इंडिया ने देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 2 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की थी और तब निपुण मारिया ने कहा था कि हम सभी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें कोविड को हराने के लिए एक इकाई के रूप में लड़ना चाहिए। वीवो इस परीक्षा की घड़ी में समुदायों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने गुरुग्राम में कोविड से लड़ रहे रोगियों और उनके परिवारों के घर पर 1,00,000 मुफ्त पके भोजन के पैकेट वितरित करने के लिए इस्कॉन के साथ साझेदारी भी की है।
इसके अलावा, विश्व के सबसे बड़े मिड-डे मील कार्यक्रम प्रदाता, अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर वीवो दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के सभी 500 से अधिक छात्रों के लिए छह महीने के लिए हैप्पीनेस किट प्रदान करने में भी सहयोग करेगी।
छह महीने लंबी हैप्पीनेस परियोजना में खाद्य पदार्थों के माध्यम से पोषण, पुस्तकों और स्टेशनरी के माध्यम से शिक्षा और दैनिक आवश्यक वस्तुओं के माध्यम से स्वच्छता का समर्थन करेगी। इसने कार्डियो वेंटिलेटर मशीनों से लैस दो एम्बुलेंस दान करने का भी वादा किया है।
वीवो ने इससे पहले 2020 में महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों को 9 लाख मास्क, 15,000 पीपीई सूट और 50,000 लीटर सैनिटाइजर दान के तौर पर दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


