Toreto launches Pro Wireless Power Bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोरेटो ने प्रो वायरलैस पावर बैंक लॉन्च किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 मार्च 2018 7:38 PM (IST)
टोरेटो ने प्रो वायरलैस पावर बैंक लॉन्च किया
नई दिल्ली। पोर्टेबल डिजिटल उत्पादों में अग्रणी टोरेटो ने जेस्ट प्रो वायरलेस चार्जर पावर बैंक लांच किया है। इस पावर बैंक के जरिए उपभोक्ता तारों की उलझन से बचकर अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकेंगे। जेस्ट प्रो वायरलैस चार्जर में 1000 एमएएच की लिथियम पालीमर बैटरी है जो इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। इसमें दो यूएसबी पोट्र्स भी हैं जिसके जरिए उपभोक्ता एक समय में यूएसबी केबल के माध्यम से एक से ज्यादा उपकरण को एक ही समय में चार्ज कर सकते हैं। इसके अल्ट्रापोर्टेबल लाईटवेट डिजाइन के चलते उपभोक्ता इसे अपने लैपटाप बैग, कार के ग्लव कम्पार्टमेन्ट, अपने कैरी बैग और यहां तक कि
जेब में रख कर भी साथ ले सकते हैं। स्लीक लुक वाला यह पावर बैंक बेहद स्टाइलिश भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement