Advertisement
समस्याग्रस्त कंटेंट से बचने के लिए टिकटॉक अपने एल्गोरिदम में करेगा बदलाव

कंपनी ने कहा, "हम लोगों को किसी भी वीडियो को टैप करने और उसी निर्माता के भविष्य के वीडियो को स्वचालित रूप से छोड़ने या उसी ऑडियो का उपयोग करने के लिए 'नॉट इंट्रस्टिड'ं का चयन करने में सक्षम करते हैं। यह नया टूल लोगों को अपने फीड को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए एक और तरीका प्रदान करेगा।"
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2021 में 5.7 करोड़ से अधिक इंस्टाल के साथ टिकटॉक दुनिया भर में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले गैर-गेमिंग ऐप के रूप में उभरा है।
पिछले साल, भारत सरकार ने चीनी फर्मों द्वारा विकसित 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें बाइटडांस के टिकटॉक और पबजी मोबाइल शामिल हैं। यह चिंता जताई गई थी कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल थे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


