Advertisement
भारत में लॉन्च हुआ टेक्नो फैंटम 9, कीमत 14,999

उन्होंने कहा, ‘‘एच2 में, हमारा मुख्य ध्यान भारत में वैश्विक पोर्टफोलियो का विस्तार करना होगा। ‘फैंटम’ विश्व स्तर पर हमारे प्रमुख उत्पादों में से एक है, जो अपनी नवीन विशेषताओं के आधार पर हमारे आरएंडडी कौशल को प्रमाणित करता है।’’
मार्को ने कहा, ‘‘हम स्थानीय उपभोक्ता अंतर्²ष्टि के आधार पर ‘भारत-प्रथम’ उत्पाद पोर्टफोलियो भी विकसित करेंगे।’’
डिवाइस में 19:5:9 पहलू अनुपात के साथ 6.4 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक हेलियो पी 35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और 6 जीबी रैम के साथ आता है।
स्टोरेज के मोर्चे पर, डिवाइस 128जीबी की आंतरिक मेमोरी प्रदान करता है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फेस अनलॉक विकल्प भी फोन प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features



