Advertisement
सैमसंग गैलेक्सी एम 51 बेहतरीन बैटरी के लिहाज से अग्रणी

डीएक्सओमार्क उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरणों जैसे कैमरा, ऑडियो और डिस्पले गुणवत्ता के टेस्ट और स्कोर के लिए जानी जाती है।
कंपनी की ओर से हाल ही में बैटरी स्कोर के पहले सेट में, सभी मूल्य सेगमेंट के 17 फोन का परीक्षण किया गया था।
बैटरी इवैल्यूएशन डायरेक्टर ओलिवियर साइमन ने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए बैटरी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके पास यह समझने के लिए नगण्य जानकारी होती है कि कौन सा डिवाइस उनकी जरूरतों के हिसाब से सही रहेगा।
बैटरी प्रदर्शन हार्डवेयर कंपोनेंट्स और बिजली प्रबंधन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के विकल्प सहित कारकों के संयोजन पर निर्भर करता है।
साइमन ने एक बयान में कहा, एंड-यूजर्स पर केंद्रित हमारे स्कोर का उपयोग के साथ हम उपभोक्ताओं को उनके खरीद निर्णयों में मार्गदर्शन करना चाहते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


