Reliance JioFi dominates data card market: Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेटा कार्ड बाजार में रिलायंस जियोफाई नं.1, दूसरे स्थान पर...

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 मई 2018 3:54 PM (IST)
डेटा कार्ड बाजार में रिलायंस जियोफाई नं.1, दूसरे स्थान पर...
नई दिल्ली। रिलायंस जियोफाई का डेटा कार्ड सेगमेंट में लगातार दबदबा बना हुआ है। एक रिसर्च रपट में शुक्रवार को बताया गया कि वर्ष 2018 की पहली तिमाही में रिलायंस जियोफाई की बाजार हिस्सेदारी 73 फीसदी रही। इसके बाद हुआवेई और अल्काटेल का स्थान है। हुआवेई और अल्काटेल का सामूहिक बाजार हिस्सेदारी 24 फीसदी है। साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रपट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल का आयात पिछली तिमाही के मुकाबले 24 फीसदी कम रहा, हुआवेई का आयात नौ फीसदी बढ़ा, जिसकी वजह ई-3372एच-607 और ई-5573सी-609 के आयात में में बढ़ोतरी है।
रिलायंस रिटेल जियोफाई मॉडल जेएमआर 541 डेटा कार्ड बाजार में हिस्सेदारी 49 फीसदी के साथ शीर्ष पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement