Advertisement
रियलमी के वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट ने 20 करोड़ यूनिट का आंकड़ा किया पार

शुरू से ही, रियलमी का प्राथमिक उद्देश्य अपने प्रोडक्ट्स में पावरफुल परफॉर्मेंस और इनोवेटिव डिजाइन प्रदान करना रहा है, जिससे दुनिया भर के युवाओं के लिए एक सुखद अनुभव सुनिश्चित हो सके।
रियलमी ने 2022 में अपनी 'सिंपली बेटर स्ट्रैटेजी' लॉन्च की ताकि प्रोडक्ट्स की प्रत्येक जनरेशन में अत्याधुनिक तकनीक हो, जिससे उद्योग में अग्रणी स्थान पर रियलमी की स्थिति मजबूत हो। यह रणनीति डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस पर जोर देती है, जिसका लक्ष्य बेहतर टेक्नोलॉजी, डिजाइन और परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस प्रदान करना है जो उम्मीदों से अधिक है।
कंपनी को स्थानीय साझेदारों की मदद से आगे बढ़ने की अपनी क्षमता पर भरोसा है। "लीप-फॉरवर्ड क्लाइंबिंग प्लान" के साथ, रियलमी का लक्ष्य इनोवेशन, यूथफुल अपील और 5जी जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित अगले पांच वर्षों के भीतर दुनिया भर में युवा यूजर्स के लिए शीर्ष पसंद बनना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


