Advertisement
इन-ऐप भुगतान में क्रांति लाने के लिए फोनपे ने लॉन्च किया पीजी बोल्ट

इसके अलावा फोनपे पीजी बोल्ट कई बाधाओं को भी खत्म कर देता है। इनमें ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाना और एक सफल पेमेंट सुनिश्चित करना शामिल है।
मर्चेंट ऐप में ग्राहक के पेमेंट एक्सपीरियंस पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान कर फोनपे पीजी बोल्ट बाहरी भुगतान के लिए किसी और प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत को समाप्त कर देता है।
इसके अलावा व्यापारी यूपीआई लाइट, यूपीआई से जुड़े बैंक खाते, इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट कार्ड, रुपे क्रेडिट कार्ड और वॉलेट सहित कई तरह के भुगतान का भी विकल्प दे सकते हैं।
फोनपे पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन मर्चेंट के प्रमुख अंकित गौर ने कहा, "हम फोनपे पीजी बोल्ट लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह व्यवसाय को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं के लिए भुगतान को बढ़ाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।"
गौर ने कहा, "व्यापारियों को सहज और सुरक्षित भुगतान करने के लिए उपकरण प्रदान कर हमें विश्वास है कि फोनपे पीजी बोल्ट सभी आकार के व्यवसायों के लिए पर्याप्त विकास और सफलता लाएगा।"
नायका के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राजेश उप्पलापति ने कहा, "फोनपे पीजी बोल्ट एक सहज, एक क्लिक भुगतान समाधान प्रदान करता है और सफलता की दरों में सुधार करता है। साथ ही ये ग्राहकों की संतुष्टि की हमारी समझ को बढ़ाता है। हम इस आशाजनक समाधान के साथ अपने ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।"
फोनपे पीजी बोल्ट की फोनपे प्लेटफॉर्म के साथ सहज एकीकरण की क्षमता समग्र यूपीआई पेमेंट इकोसिस्टम को बढ़ाती है और भारत में डिजिटल भुगतान के विकास में योगदान देती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


