Panasonic India launches two new Eluga smartphones-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैनासोनिक ने लॉन्च किए 2 नए Eluga SmartPhones, ये है फीचर्स

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 4:38 PM (IST)
पैनासोनिक ने लॉन्च किए 2 नए Eluga SmartPhones, ये है फीचर्स
नई दिल्ली। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जापानी प्रौद्योगिकी कंपनी पैनासोनिक ने मंगलवार को दो नए एंड्रायड-आधारित एलुगा स्मार्टफोन -एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700- भारतीय बाजार में उतारे। ‘पैनासोनिक एलुगा रे 500’ कंपनी का पहला ड्यूअल कैमरा फोन है, जबकि ‘पैनासोनिक एलुगा रे 700’ सेल्फी के शौकीनों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। एलुगा रे 500 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है तथा एलुगा रे 700 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी डिविजन) पंकज राणा ने बताया, ‘‘दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव ढंग से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 20 सिंतबर से ‘बिग बिलियन डे’ के दिन से शुरू की जाएगी।’’ एलुगा रे 500 में पांच इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 2.5डी कव्र्ड डिजाइन के साथ है। इसका ड्यूअल कैमरा 13 मेगापिक्सल और आठ मेगापिक्सल का है। इसमें 1.25 गीगाहट्र्ज का क्वैडकोर प्रोसेसर और तीन जीबी रैम के साथ 4000 एमएएच की बैटरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement