next week launch moto m in india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगले हफ्ते भारत में लांच होगा Moto M, ये होंगे फीचर्स

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 3:21 PM (IST)
अगले हफ्ते भारत में लांच होगा Moto M, ये होंगे फीचर्स
मोटोरोला भारत में अपना नया स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। इससे पहले ये चीन में लांच हो चुका है। यह स्मार्टफोन है Moto M । ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्मार्टफोन मुंबई के एक इवेंट में 13 दिसंबर को लॉन्च होगा। आपको जानकारी दें कि यह स्मार्टफोन मोटोरोला के सिग्नेचर स्टाइल से अलग होगा,क्योंकि इसकी बॉडी मेटल की बनी है। इससे पहले तक कंपनी इस रेंज के प्लास्टिक बॉडी वाला स्मार्टफोन ही लांच करती रही है। चीन में इसकी कीमत लगभग 290 डॉलर है तो ऐसे में भारत में इसकी कीमत 18 से 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी और फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसकी बैटरी 3,050 mah की है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी साउंड का सपोर्ट भी है जैसा पहले लेनोवो के स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिलता है। इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो दिया गया है
-> एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement