LAVA Z91 launched in India for Rs 9,999 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘जेड 91’ स्मार्टफोन लांच, फेस रिकग्निशन के साथ ये हैं फीचर, कीमत...

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 2:29 PM (IST)
‘जेड 91’ स्मार्टफोन लांच, फेस रिकग्निशन के साथ ये हैं फीचर, कीमत...
नई दिल्ली। भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपनी जेड श्रंखला को बढ़ाते हुए सोमवार को फेस रिकग्निशन फीचर (चेहरे को पहचानने वाला) के साथ ‘जेड 91’ स्मार्टफोन लांच किया। नीले रंग और 18-9 चौड़ाई वाली डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्मार्टफोन अप्रैल मध्य से देशभर में एक लाख से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध होगा।’’ लावा इंटरनेशनल के उत्पादन प्रमुख गौरव निगम ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की सभी जरूरतें पूरी करने के लक्ष्य से तैयार जेड 91 अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और आकर्षक डिजाइन का मिश्रण है। फेस रिकग्निशन, फुल स्क्रीन डिस्प्ले और असाधारण रूप से सुंदर डिजाइन इस फोन की खासियतें हैं।’’ कंपनी ने दावा किया कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की मजबूत बैटरी है, जिससे इसे एक बार चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement