Jabra Elite 45e headset launched in India at Rs 7499-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेब्रा का सॉफ्ट नेकबैंड हेडसेट लांच, 22 से बिक्री के लिए यहां होगा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जून 2018 3:27 PM (IST)
जेब्रा का सॉफ्ट नेकबैंड हेडसेट लांच, 22 से बिक्री के लिए यहां होगा...
नई दिल्ली। इन-ईयर और ऑन-ईयर ऑडियो वेयरेबल बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी जीएन नेटकॉम की सहयोगी कंपनी जेब्रा ने सोमवार को भारतीय बाजार में ‘एलीट 45ई’ हेडसेट लांच किया, जो डिजिटल वॉयस असिस्टेंट्स तक भी पहुंच मुहैया कराती है, जिसमें एलेक्सा, सीरी और गूगल नाऊ शामिल हैं। ‘एलीट 45ई’ यूजर्स को ‘साउंडप्लस’ एप के माध्यम से म्यूजिक और कस्टमाइजेबल इक्विलाइजर (ईक्यू) सेटिंग्स को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटों तक चलती है।
जेब्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केलम मैडौगल ने कहा, ‘‘इस हेडसेट में मेमोरी वायर है, जो काफी हल्का है और इसके साथ एक अद्वितीय बॉक्स माइक्रोफोन समाधान दिया गया है, जो किसी भी स्टीरियो वायरलेस हेडफोन पर स्पष्ट आवाज संचार प्रदान करता है।’’
सॉफ्ट-नेकबैंड हेडसेट बेहतर वायरलेस कॉल प्रदर्शन के लिए उन्नत दोहरे-माइक्रोफोन के साथ आता है तथा नॉयज घटाने के लिए इसमें जेब्रा की खुद की आवाज तकनीक का प्रयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement