InFocus Vision 3 With Dual Rear Cameras, 18:9 Display Launched in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनफोकस विजन 3 लॉन्च, जानिए बेहतरीन फीचर्स

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 3:32 PM (IST)
इनफोकस विजन 3 लॉन्च, जानिए बेहतरीन फीचर्स
नई दिल्ली। अच्छे फीचर्स के साथ किफायती स्मार्टफोन मुहैया कराने के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी इनफोकस मोबाइल ने भारतीय बाजार में एक नया डिवाइस ‘विजन 3’ लांच किया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। ‘विजन 3’ में ड्यूअलफाई नामक कैमरा फीचर है, जो खासतौर से फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए है। इसका स्क्रीन 5.7 इंच का फुल विजन एचडी प्लस है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 है। इसका डिस्प्ले चमकीला है और सूर्य की सीधी रोशनी में भी बढिय़ा दिखता है। ‘विजन 3’ में ड्यूअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटो जूमिंग (एजेड) लेंस तथा पांच मेगापिक्सल का 120 डिग्री का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही ‘ब्यूटी मोड’, ‘पैनोरमा’ तथा ‘प्रो’ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका आठ मेगापिक्सल का अगला कैमरा बेहद शानदार है, जो कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खींचने में सक्षम है।
‘ड्यूअलफाई’ फीचर सबसे पहले नोकिया फोन में देखने को मिला था, जिसमें एक साथ अगले और पिछले दोनों कैमरों से तस्वीरें खींची जा सकती हैं। कंपनी ने इस फीचर को ‘विजन 3’ में ‘पीआईपी’ नाम दिया है।
इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी है, जो 4 जी कनेक्टिविटी के साथ गेमिंग खेलने जैसे भारी उपयोग के बावजूद एक दिन से ज्यादा चलती है। इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट रीडर इसके पिछले हिस्से में दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement