Advertisement
गेमिंग कंपनी यूनिटी ने की 1,800 कर्मचारियों की छंटनी

इस समय यूनिटी इस कटौती के संबंध में लागत और शुल्क का उचित अनुमान नहीं लगा सकती है, कंपनी को उम्मीद है कि 2024 की पहली तिमाही में काफी खर्च आएगा।
कंपनी ने बताया कि शुल्क मुख्य रूप से कर्मचारी सेवेर्नसे पेमेंट और कर्मचारी बेनिफिट्स से संबंधित होंगे।
यूनिटी ने पिछले महीनों में कई दौर की छंटनी की है, जिसमें सबसे हालिया छंटनी ने पिछले साल नवंबर में 265 कर्मचारियों को प्रभावित किया था।
वीडियो गेम उद्योग ने 2023 में कई दौर की छंटनी देखी, जिससे वैश्विक स्तर पर कम से कम 9,000 कर्मचारी प्रभावित हुए।
सितंबर में फोर्टनाइट गेम डेवलपर एपिक गेम्स ने अपने 16 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की, जिससे लगभग 870 लोग प्रभावित हुए।
असैसिन्स क्रीड और फार क्राई जैसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी प्रकाशित करने वाली फ्रांसीसी वीडियो गेम कंपनी यूबीसॉफ्ट ने नवंबर में लगभग 124 कर्मचारियों को निकाल दिया।
एम्ब्रेसर ग्रुप ने गेमिंग स्टूडियो, मीडिया कंपनियों और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के आईपी अधिकारों की कई खरीद के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। ईए ने अपने 6 प्रतिशत कार्यबल या लगभग 780 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


