detel launches new range of Bluetooth speaker in the festive season-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीटल ने उतारी ब्लूटूथ स्पीकर की रेंज, एमआईसी व कॉलिंग फीचर्स

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 6:57 PM (IST)
डीटल ने उतारी ब्लूटूथ स्पीकर की रेंज, एमआईसी व कॉलिंग फीचर्स
नई दिल्ली। फीचर फोन प्रदाता कंपनी डीटल ने इस त्योहारी सीजन में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की नई रेंज बाजार में उतारी है। इस नई रेंज के स्पीकर में रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि सभी नए उत्पाद उत्कृष्ट फीचर्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं और ये उत्पाद संगीत प्रेमियों के सच्चे साथी के तौर पर ब्लूटूथ स्पीकर वी4.0 प्लस ईडीआर ब्लूटूथ वर्जन और एफएम रेडियो के साथ उपलब्ध हैं। डीटल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इनमें लगातार एक संगीत सुनते रहने के लिए अपने डिवाइस को पेन ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड और ऑक्स से भी जोड़ सकते हैं। सभी डिवाइस एमआईसी और कॉलिंग फीचर्स से लैस हैं। इन स्पीकर्स में 3.7वी.1200 एमएएच बैटरी लगाई गई है और प्रत्येक बैटरी चार्ज होने में चार घंटे का समय लेती है। हालांकि जैज को संगीत चलाते समय प्लग इन रखना जरूरी होता है।
डीटल रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज की कीमतें क्रमश: 999 रुपये, 899 रुपये, 849 रुपये और 2499 रुपये हैं। ये सभी बिक्री के लिए डीटल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement