Coolpad Note 3s: A steal deal for Rs 9,999-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कूलपैड नोट 3 एस : कीमत कम, बेहतरीन फीचर्स, बेहतरीन सौदा

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 2:52 PM (IST)
कूलपैड नोट 3 एस : कीमत कम, बेहतरीन फीचर्स, बेहतरीन सौदा
नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड भारतीय ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये से कम की श्रेणी में एक बेहतरीन फोन ‘नोट 3 एस’ बाजार में उतार रही है। कूलपैड ने भारतीय बाजार में अब तक नोट-3 से लेकर मेगा-3 तक विभिन्न श्रेणियों में अन्य चीनी कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच अच्छी पैठ बना ली है। कूलपैड नोट 3 एस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और यह कूलपैड नोट 3 का अगला संस्करण है।
कंपनी ने गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना इस फोन को 5.5 इंच आइपीडी एचडी 2.5डी कर्व डिस्पले के साथ लांच किया है, जो चटख रंग बिखेरता है।

यह फोन 1.4 गीगाहट्र्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 415 एमएसएम8929 प्रोसेसर से युक्त है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी दी गई है, जिसे हाइब्रिड सिम कार्ड ट्रे में एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है।
इन सब विशेषताओं की वजह से यह फोन काफी तेजी से काम करता है और एकसाथ बहुत सारे एप खोलने तथा भारी गेम खेलने के बावजूद भी धीमा नहीं होता। साथ ही लगातार प्रयोग करने के बाद भी यह फोन गर्म नहीं होता है।

[@ वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement