Advertisement
आसुस ने गेमिंग लैपटॉप आरओजी जेफिरस जी14 का विशेष संस्करण लॉन्च किया

लैपटॉप के बॉक्स को एयरपैक लैपटॉप स्लीव के साथ डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, हर चीज को पुन: प्रयोग किए जाने के दृष्टिकोण से ही डिजाइन किया गया है।
लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन है और यह 20 मिमी से भी पतला है। इसमें एक तरह का एनिमी मैट्रिक्स एलईडी डिस्प्ले का फीचर जोड़ा गया है, जो यूजर्स को गेमिंग में बेहतरीन अनुभव दिलाता है।
जेफिरस जी14-एक्रोनेम को 8 कोर 16 थ्रेड एएमडी राइजेन 9-4900 एचएस सीपीयू और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 2060-मैक्सक्यू जीपीयू के साथ पेश किया गया है, जो स्ट्रीमिंग और वीडियो एडिटिंग हर दृष्टिकोण से उपयुक्त है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


