Apple may launch 16 inch MacBook, new iPad Pro in Oct -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:05 pm
Location
Advertisement

नया आईपैड प्रो, 16 इंच मैकबुक अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है एप्पल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019 2:32 PM (IST)
नया आईपैड प्रो, 16 इंच मैकबुक अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है एप्पल
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल के इसी महीने होने जा रहे इवेंट्स को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं। इनमें सिजर कीबोर्ड के साथ 16 इंच मैकबुक प्रो, एप्पल टैग आइटम ट्रैकर्स के साथ एक आईपैड प्रो मॉडल भी शामिल है। मैकरूमर्स के अनुसार, कंपनी ने न्यूयॉर्क सिटी में 30 अक्टूबर 2018 को ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ म्यूजिक में एक कार्यक्रम आयोजित किया और इस साल फिर से उसी समय के आसपास इस आयोजन के होने की उम्मीद है।

अफवाहों की माने तो 16 इंच मैकबुक आकार में 15 इंच वाले मैकबुक के सामन ही होगा लेकिन इसमें बड़े डिस्प्ले के लिए छोटे बेजेल आकार की सुविधा होगी। डिस्प्ले में 3072 गुणा 1920 रिजॉल्यूशन होगा।

अक्टूबर 2018 में डेब्यू करने वाले 11 इंच और 12.9 इंच आई पैड प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार इन्हें अपग्रेड कर सकती है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement