Advertisement
5जी शुरू होने के 1 साल के अंदर ही 4 करोड़ भारतीय अपना लेंगे सुविधा

वाई-फाई के उपयोग को कम करने के अलावा, शुरूआत में ही 5जी अपनाने वाले उपयोगकर्ता 4जी यूजर्स की तुलना में प्रति सप्ताह औसतन क्लाउड गेमिंग पर दो घंटे अधिक और एक घंटा संवर्धित वास्तविकता (एआर) ऐप पर खर्च करते हैं।
एक ओर जहां 5जी उपयोगकर्ता गति से संतुष्ट हैं, वहीं लगभग 70 प्रतिशत इनोवेटिव सेवाओं और नए ऐप की उपलब्धता से असंतुष्ट भी हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे डिजिटल सेवा उपयोग के मामलों से जुड़ी 5जी योजनाओं के लिए 20-30 प्रतिशत अधिक भुगतान करने को भी तैयार हैं।
भारत में 5जी को जल्द अपनाने वाले 10 लोगों में से सात लोग 4जी की तुलना में बेहतर स्पीड की उम्मीद कर रहे हैं।
रिपोर्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और दक्षिण कोरिया सहित 26 बाजारों से उपभोक्ता भावना और धारणा का पता लगाया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


