khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 10:54 AM (IST)
नई दिल्ली। ऐपल ने अपना नया आईफोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने
सात सितंबर के एक इवेंट के इनवाइट भेजे है जिसमें आईफोन 7 से पर्दा उठाएगा
जाएगा। इस इवेंट में नई ऐपल वॉच भी लॉन्च की जा सकती है।
इनवाइट में
लिखा है, आपसे 7 तारीख को मिलते हैं। कृपया 7 सितंबर, बुधवार सुबह 10 बजे
सैन फ्रैंसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में इन्विटेशन-ओनली इवेंट
में शिरकत करें। इस इनवाइट में ब्लैक बैकग्राउंड में ऐपल का लोगो बनाया गया
है।