Advertisement
जैसलमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए समर्पित प्रयास करें - डॉ. बी.डी. कल्ला

उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी दिनों में प्रशासन शहरों की ओर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभापति से आग्रह किया कि अभियान का पूरा-पूरा लाभ जैसलमेर की जनता को दिलाने तथा इसके माध्यम से शहर विकास को गति देने के लिए व्यापक प्रयास करते हुए अभियान को आशातीत सफल बनाएं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जैसलमेर को पर्यटन, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक नगरी बताते हुए कहा कि जग प्रसिद्ध जैसलमेर को स्वस्थ्य एवं हर दृष्टि से सुन्दर-सुनहरा बनाने का दायित्व नागरिकों का है। इसके लिए स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही मुख्यमंत्री के प्लास्टिक मुक्त राजस्थान में भी भागीदारी निभाने की पुरजोर अपील उन्होंने की।
जलदाय मंत्री ने बताया कि जैसलमेर का फिल्टर प्लान्ट बनकर लगभग तैयार हो गया है तथा इससे शहरवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध होने लगेगा।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार चौतरफा प्रयासों में जुटी हुई है। इस दृष्टि से उन्होंने कुसुम योजना का जिक्र किया और बताया कि इसके अन्तर्गत किसान अपने खेत पर सौर ऊर्जा यंत्र स्थापित कर सकते हैं जिसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से 30-30 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराएगी, 30 प्रतिशत ऋण नाबार्ड द्वारा मुहैया कराया जाएगा और केवल 10 प्रतिशत राशि का अंशदान किसान के जिम्मे होगा। इससे जो बिजली पैदा होगी, उससे किसान को फायदा होगा। इससे जैसलमेर और बाड़मेर जिलोें के किसानों को लाभ मिलेगा।
प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन और गरीब के हितों के लिए दिन-रात जुटी हुई है और उनके भले के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनका लाभ लेने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
डॉ. कल्ला ने नगर परिषद एवं शहरवासियों का आह्वान किया कि जैसलमेर को विश्व प्रसिद्ध स्मार्ट सिटि बनाने के लिए टीम स्पिरिट से आगे आएं और पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के क्षेत्र में यादगार एवं ऎतिहासिक काम करें।
इस अवसर पर जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने देश-दुनिया में मशहूर जैसलमेर शहर को हर दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए पांच वर्षीय मास्टर प्लान बनाकर विकास एवं सौन्दर्यीकरण करने का आग्रह सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं पार्षदों से किया और कहा कि इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर समर्पित भाव से जुटने की आवश्यकता है।
सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने जैसलमेर शहरवासियों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि शहर की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के साथ ही शहर के सर्वांगीण विकास और सौन्दर्यीकरण की दिशा में यादगार कार्य किया जाएगा और स्वर्ण नगर के सुनहरे स्वरूप को इस तरह निखारा जाएगा कि देश और दुनिया में इसकी कीर्ति उत्तरोत्तर और अधिक बढ़ती रहे। स्वागत भाषण प्रघान अमरदीन फकीर ने दिया।
सभी वक्ताओं ने पूर्व विधायक एवं विकास पुरुष स्व. गोवर्धन कल्ला का स्मरण किया और उनके आदर्शों की परंपरा को जारी रखने के लिए समर्पित योगदान का आह्वान किया गया।
समारोह के अन्त में नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय ने आभार व्यक्त किया।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



