Woman kills mother in law in Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीवी शो देख बहू ने सास को लगाया ठिकाने

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 2:25 PM (IST)
टीवी शो देख बहू ने सास को लगाया ठिकाने
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में टीवी सीरियल देख कर अपनी बुजुर्ग सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहू अपनी सास की टोका-टाकी से परेशान थी। पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने गुरुवार को बुजुर्ग महिला सुशीला राजावात (85) की हत्या के राज का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिरला नगर में रहने वाली सुशीला की पांच अगस्त को हत्या कर दी गई थी और इस हत्या की सूचना सुशीला की बहू जूली ने ही थाने में दी थी। मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने जांच की तो उन्हें जूली पर ही शक हुआ, जब पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घर से बाहर जाने पर उसकी सास टोका-टाकी करती थी, जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची। जूली ने संवाददाताओं को बताया कि वह नियमित रूप से एक टीवी कार्यक्रम देखती थी, उसी को देखकर उसने सास की हत्या की साजिश रची थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement