vehicle-thives-flee-away-from-court campus -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेशी पर आया था कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 6:00 PM (IST)
पेशी पर आया था कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
फतेहपुर: जिला कचहरी से एक कैदी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मनोज सविता नाम का अभियुक्त लगभग चार से पांच माह पूर्व बाइक चोरी और फर्जी कागजात के मामले में जेल में था. सोमवार सुबह जब वह पेशी में कोर्ट आया तो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. बताया जा रहा है कि जब कचेहरी परिसर एक कार्यक्रम की वजह से छावनी के रूप में तब्दील था, उसी समय पेशी में आया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.
गौरतलब है कि प्रदेश में अभियुक्तों का इसी तरह पुलिस अभिरक्षा से भागना बदस्तूर जारी है. इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है. पिछले दिनों भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement