UP: pistol at the strength of the gang rape of woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिफ्ट लेना पडा महंगा! बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, लूटपाट

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 09:20 AM (IST)
लिफ्ट लेना पडा महंगा! बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, लूटपाट
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीन बच्चों की मां, परित्यक्ता एक दलित महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व लूट का आरोप लगाते हुए हापुड़ देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक लिफ्ट देने के बहाने पीडि़त महिला को बाइक पर बैठाकर एक अन्य साथी के साथ देहात थाने की दोयमी चौकी क्षेत्र के जंगल में ले गया और दोनों ने तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और महिला के कान के कुंडल, चेन व चांदी की पाजेब लेकर फरार हो गए।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement