दोस्त को पेड से बांध पत्नी से किया दुष्कर्म,जनता ने की धुनाई
khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 6:58 PM (IST)
गुरूवार शाम दोनों दोस्त गिरधारी के घर पहुंचे और गिरधारी से कहीं चलने के
लिए कहा। मना करने के बाबजूद ये लोग उसे जबरन घर से ले गए और घर से दो
किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर एक पेड से गिरधारी को बांध उसके घर वापस आए और
पत्नी को अकेला पा उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।
इधर जब लोगों ने गिरधारी की चीखें सुनी तो उन्होंने उसे रस्सी खोलकर आजाद
कराया और सभी गिरधारी के साथ उसके घर की और चल पडे और जब उसके घर पहुंचे तो
नजारा देख हतप्रभ रह गए। दोनों आरोपी उसकी बीबी के साथ दुष्कर्म कर रहे
थे। लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकडकर एक पेड से बांध दिया फिर जमकर धुनाई
की।