Youth kidnapped, beaten up, two arrested in transaction dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:16 pm
Location
Advertisement

लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर घायल किया, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 5:25 PM (IST)
लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण,  मारपीट कर घायल किया, दो गिरफ्तार
कैथल। लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया गया। साथ ही मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपह्त किए गए युवक को छुड़ा लिया है।

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जा से वारदात में प्रयुक्त गंडासी व बंधक बनाने में प्रयुक्त किए गये लॉक की चाबी बरामद कर ली गई। लॉक व लोहाचेन पहले ही कब्जा पुलिस में ली जा चुकी है। 26 जुलाई को मुख्यारोपी न्यायालय के आदेशानुसार 7 अगस्त तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दूसरा आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement