Youth accused of rape in Jaipur arrested from Indore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:33 pm
Location
Advertisement

जयपुर में दुष्कर्म का आरोपित युवक इंदौर से गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 21 सितम्बर 2020 5:25 PM (IST)
जयपुर में दुष्कर्म का आरोपित युवक इंदौर से गिरफ्तार
जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपित शुभम पांचाल (23) जती कॉलोनी रामबाग इंदौर को गिरफ्तार किया गया है। भांकरोटा इलाके में रहने वाली एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। जिसके बाद करीब डेढ माह पूर्व आरोपित उसे अपने साथ पुष्कर ले गया और वहां दुष्कर्म किया।

युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाने का आरोपित को पता चला, तो वह युवती को जोधपुर में बस स्टैंड के पास छोडक़र चला गया। पीडि़ता को दस्तयाब कर पुलिस ने बयान दर्ज किया। पीडि़ता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपित शुभम पांचाल को इंदौर से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement