khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 10:45 AM (IST)
चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को
बताया, ‘‘हमीरपुर जिले सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव में जमीनी विवाद
के चलते छोटे भाई राजाबाबू ने अपने सगे बड़े भाई कामता (35) की कल
(गुरुवार) रात सोते समय कुल्हाड़ी से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।’’
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी राजाबाबू को घर से गिरफ्तार कर
लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।