Woman raped in Jaipur, threatened to kill her life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:22 am
Location
Advertisement

जयपुर में महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

khaskhabar.com : बुधवार, 08 जुलाई 2020 12:16 PM (IST)
जयपुर में महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

जयपुर। मालवीय नगर इलाके में एक महिला से परिचित व्यक्ति के दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसीपी (मालवीय नगर) महेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुण्डा बस्ती मालवीय नगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी भगवान सहाय उनका परिचित है। आरोप है कि एक दिन उसे अकेला पाकर आरोपी भगवान सहाय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील क्लिपिंग के जरिए उससे रुपए भी हड़प लिए। अब आरोपित उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement