Woman planted accused of raping on a ferry man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:34 pm
Location
Advertisement

महिला ने लगाया फेरी वाले पर दुराचार का आरोप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 जून 2017 11:13 AM (IST)
महिला ने लगाया फेरी वाले पर दुराचार का आरोप
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत एक गांव की महिला ने फेरी लगाकर सूट बेचने वाले व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने अदालत के माध्यम से व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि अदालत के आदेश पर दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला मूलत: पंजाब की रहने वाली है, जो कि अपने पति के साथ अंब के एक गांव में रहती है। महिला ने करीब दस दिन पहले घर एक व्यक्ति सूट बेचने के लिए आया और उसने सूट खरीदने को कहा। महिला ने फेरी वाले से दो सूट खरीदे। इसके बाद फेरी वाले ने महिला के पति के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए। एक दिन दोनों को रात के भोजन के लिए अंब स्थित अपने किराए के मकान पर आमंत्रित किया। जहां उसने महिला के पति को शराब पिलाई और महिला को शीतल पेय दिया। इसके बाद महिला और उसका पति दोनों बेसुध हो गए। कथित रूप से बेहोश महिला के साथ फेरी वाले ने दुराचार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement