Woman gang-raped in Telangana hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:05 pm
Location
Advertisement

तेलंगाना के अस्पताल में महिला से किया गया सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com : बुधवार, 29 सितम्बर 2021 5:40 PM (IST)
तेलंगाना के अस्पताल में महिला से किया गया सामूहिक दुष्कर्म
हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद कस्बे के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात चार अज्ञात लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुष्कर्म करने से पहले अपराधियों ने महिला को शराब पीने के लिए मजबूर किया था। घटना बस अड्डे के पास अस्पताल के एक कमरे में हुई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस बस अड्डे के पास लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं जुटा सके, क्योंकि पीड़िता अभी भी बेहोशी की हालत में है।

पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

महिला अस्पताल की कर्मचारी है या नहीं और आरोपी उसे कमरे में कैसे लेकर आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement