Woman Accused Raebareli Bjp Leader For Rape And Blackmail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:57 pm
Location
Advertisement

BJP नेता पर आरोप, महिला से डेढ़ महीने तक रेप कर बनाया MMS

khaskhabar.com : शनिवार, 21 जुलाई 2018 3:55 PM (IST)
BJP नेता पर आरोप, महिला से डेढ़ महीने तक रेप कर बनाया MMS
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली में एक महिला ने बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अश्लील वीडियो बनाया है। पीडि़ता के मुताबिक नेता ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही पीडि़ता ने कहा है कि इसने पूरे मामले की शिकायक पुलिस से कर दी है और अब मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

ऐसे में परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त महिला का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी निर्लेश सिंह ने उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया है। इतना ही उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस पूरे घटना की जानकार महिला के मुताबिक इसने पुलिस को 16 जुलाई को दी थी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन बीजेपी नेता के दबाव में अभी तक 164 का बयान नहीं करवा रही है।

वहीं पीडि़ता और उसके परिजनों का यह भी आरोप है कि दरोगा व आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इतना नहीं पीडि़ता शादीशुदा है और उसके पति का कहना है कि यदि आरोपी के रसूख के चलते उस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सपरिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है। ऐसे में अब ये बात मीडिया में आने के बाद कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द इस पर कार्यवाही कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement