Warkar murdered on head and neck, throwing dead body-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिर और गर्दन पर वारकर युवक की हत्या, लाश फेंककर फरार हुए बदमाश

khaskhabar.com: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 5:53 PM (IST)
सिर और गर्दन पर वारकर युवक की हत्या, लाश फेंककर फरार हुए बदमाश
जयपुर। जयपुर के फागी थाना इलाके में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। यह शव मिला रेनवाल के मांझी इलाके में। सूचना मिलने पर फागी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है युवक की हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। यह हत्या सिर और गर्दन पर वार कर की गई। पुलिस को युवक के शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। युवक का शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। फिलहाल पुलिस ने शव ने मुर्दाधर में रखवा दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement